मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून पुलिस लाइन में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का औचक निरीक्षण किया और भर्ती के लिए आए युवाओं का उत्साहवर्धन भी किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून से भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने भर्ती के लिए आये युवाओं का उत्साह बढाते हुए उन्हें अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए कहा।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया।

More Stories
जौनपुर महोत्सव में CM धामी ने दी विकास की सौगात, 52.55 करोड़ की 26 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास; थत्यूड़ CHC बनेगा उप जिला चिकित्सालय
मां धारी देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत, 100 वाहनों की क्षमता वाली बनेगी आधुनिक दो मंजिला पार्किंग
CM धामी ने किया 74वें गौचर मेले का भव्य शुभारंभ, सिमली अस्पताल के समाधान के लिए बनेगी कमेटी; पेयजल योजनाओं की दी सौगात