पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही KMOU (कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन) की बस रविवार को हल्द्वानी नैनीताल रोड पर वीर भट्टी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त बस में 30 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे, लेकिन चालक शंकर नाथ ने सूझबूझ और साहस दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर बड़ा हादसा होने से बचा लिया।
बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने चालक की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय पर बस को नियंत्रित न किया जाता, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। यात्रियों के अनुसार, जब बस वीर भट्टी के पास पहुंची, तो ब्रेक ने अचानक काम करना बंद कर दिया। चालक ने संयम बरतते हुए बस को पहाड़ी किनारे की ओर मोड़ा, जिससे बस पलट गई और सभी यात्रियों की जान बच गई।
सभी घायल यात्रियों को हल्के चोटें आईं और उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। अब सभी यात्री सुरक्षित हैं। चालक की सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

More Stories
‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण, सुरक्षा व पुनर्वास व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के दिए निर्देश
हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक बातें