उत्तराखंड में 15 गांवों और दो सड़कों के नाम बदलने के फैसले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि यह परिवर्तन स्थानीय संस्कृति और जनता की भावनाओं को ध्यान में रखकर किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्थानों के नए नाम देश और प्रदेश के महापुरुषों के नाम पर रखे गए हैं, जिससे भारतीय संस्कृति और विरासत की परंपरा को संरक्षित रखा जा सके। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि स्थानीय समुदाय लंबे समय से इस प्रकार की मांग कर रहा था, जिसे सरकार ने जनभावनाओं के अनुरूप पूरा किया है।
सरकार का यह कदम राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता