चमोली जनपद में समान नागरिक संहिता में जिलाधिकारी संदीप तिवारी के साथ ही वर्तमान तक 12391 दंपति की ओर से विवाह पंजीकरण किए जा चुके हैं। जबकि जनपद में 13218 दंपति की ओर से यूसीसी के तहत विवाह पंजीकरण के लिए आवेदन किया गया है।
चमोली जिले के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बीती 28 मई को गोपेश्वर में शादी की थी। जिसके बाद जिलाधिकारी ने यूसीसी में विवाह का पंजीकरण करवा लिया है। चमोली में वर्तमान तक 13218 दंपति की ओर से विवाह पंजीकरण के लिए आवेदन किया है। जिनमें से वर्तमान तक 12391 दंपति का विवाह पंजीकृत हो गए हैं। जबकि 521 आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए हैं। साथ ही जनपद में विवाह विच्छेद के लिए 22 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनमें से 19 आवेदन पंजीकृत तथा 9 आवेदन निरस्त किए गए हैं। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से लागू समान नागरिक संहिता के तहत वर्ष 2010 के बाद विवाह करने वाले दंपति को यूसीसी में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। यूसीसी में निर्धारित समय में पंजीकरण न कराने वाले दंपति को अर्थदंड से दंडित करने का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने वर्ष 2010 के बाद विवाह करने वाले दंपति को शीघ्र विवाह पंजीकरण करवाने की अपील की है।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता