उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के कूपी में बस के खाई में गिरने से 23 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य यात्रियों के घायल होने की खबर है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने में बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत और अल्मोड़ा के जिलाधिकारी से दुर्घटना की जानकारी लेते हुए राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री धामी ने बताया कि घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचाने के लिए तेजी से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस 30 से 40 यात्रियों को लेकर गोलीखाल क्षेत्र से रामनगर जा रही थी।

More Stories
मुख्यमंत्री ने किया ‘बाला गौरिया’ के टीजर और पोस्टर का लोकार्पण; अक्टूबर के पहले सप्ताह में रिलीज की संभावना
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति