देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार बढ़नी शुरू हो गई है। शनिवार 15 अप्रैल को प्रदेश में कोरोना के 94 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही दून अस्पताल में भर्ती एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं, 79 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। प्रदेश में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 292 है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार, उत्तराखंड में जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो आज सबसे ज्यादा 48 मरीज राजधानी देहरादून में मिले हैं। इसके साथ नैनीताल में 29 मरीज, बागेश्वर और टिहरी गढ़वाल में तीन-तीन, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में दो-दो नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी और उधमसिंह नगर में कोरोना के एक-एक नए मरीज मिले हैं। वहीं तीन जिलों चंपावत, चमोली और रुद्रप्रयाग में आज कोरोना का कोई नया संक्रमित मरीज नहीं मिला है।

More Stories
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से मजबूत हुआ जनविश्वास, लाखों नागरिकों को मिला सीधा लाभ
राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में बड़ा फैसला — पेंशन राशि में वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा
हल्द्वानी मीडिया सेंटर में पत्रकारों हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 100 से अधिक लोगों ने लिया लाभ