नैनीताल के भवाली रोड स्थित प्रस्तावित स्थल पर लगभग 2 हजार वाहनों की क्षमता की बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री Ajay Bhatt ने पार्किंग मैदान के निरीक्षण के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित स्थल पर 52 पेडों को हटान के लिये वे प्रयास करेंगे। इस बीच श्री भट्ट ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र बलियानाला का निरीक्षण किया और बताया कि बलियानाला के सुदृढ़ीकरण के लिये 1 सौ 77 करोड़ 91 लाख रुपये की परियोजना स्वीकृत हुई है, और इसमें से 20 करोड़ रुपये जारी भी हो गए हैं। इसके अलावा उन्होंने रूसी बाइपास में प्रस्तावित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास हुए भूस्खलन का जायजा भी लिया।

More Stories
‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण, सुरक्षा व पुनर्वास व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के दिए निर्देश
हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक बातें