April 13, 2025

UKND

Hindi News

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का नाम घोषित

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का नाम घोषित कर दिया है। महेंद्र भट्ट चमोली के बदरीनाथ विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर महेंद्र भट्ट का नाम घोषित होने पर उन्हें शुभकामनांए दी हैं। गौरतलब है कि वर्तमान राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी का कार्यकाल पूरा होने के बाद यह सीट रिक्त हुई है। इस सीट पर 27 फरवरी को चुनाव होना है।

You may have missed

14:43