भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का नाम घोषित कर दिया है। महेंद्र भट्ट चमोली के बदरीनाथ विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर महेंद्र भट्ट का नाम घोषित होने पर उन्हें शुभकामनांए दी हैं। गौरतलब है कि वर्तमान राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी का कार्यकाल पूरा होने के बाद यह सीट रिक्त हुई है। इस सीट पर 27 फरवरी को चुनाव होना है।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता