मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में ब्रह्मकुमारी की उप क्षेत्रीय प्रमुख मंजू दीदी ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मकुमारी संस्था समाज में शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश देने का कार्य कर रही है। समाज में परस्पर भाईचारे का संदेश देने की आज नितांत जरूरत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संस्था देश व विदेश में करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाने का कार्य कर रही है। संस्था से जुड़ी बहनें और भाईयों द्वारा लोगों को सरल भाषा में जीवन जीने की कला के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी सराहनीय है।
इस अवसर पर साहित्यकार श्री गोपाल नारसन द्वारा मुख्यमंत्री को स्वयं की लिखी पुस्तक श्रीमद्भागवत गीता भेंट की। इस दौरान बहिन सोनिया, सुशील भाई तथा श्याम सैनी आदि उपस्थित थे।
More Stories
हर संकट की घड़ी में हम एकजुट होकर राष्ट्र के साथ दृढ़ता से खड़े हो; मुख्यमंत्री धामी
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम हुआ
मुख्यमंत्री धामी ने देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई