March 26, 2026

UKND

Hindi News

केंद्र सरकार ने पिथौरागढ़ के सरमौली गांव को देश का बेस्ट टूरिज्म विलेज घोषित किया

केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने पिथौरागढ़ स्थित सरमौली गांव को देश का बेस्ट टूरिज्म विलेज घोषित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरमौली को बेस्ट टूरिज्म विलेज घोषित किये जाने पर सभी पिथौरागढ़ वासियों को बधाई दी है। एक्स पर एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरमौली ग्रामसभा द्वारा ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये किए गए प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड के सभी जिलों में इस प्रकार के टूरिज्म विलेज विकसित करने के लिये लगातार काम कर रही है।