राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आजीविका संवर्द्धन में बेहतरीन कार्याें के लिए चमोली जिले को स्कॉच अवार्ड मिला है। गौरतलब है कि जिला विकास अधिकारी डॉ महेश कुमार ने विगत 24 मई को Skoch Award Nominee के अन्तर्गत Skill Development of Self Help Groups के कार्यों का राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुतीकरण दिया। जिसमें निर्णायक मंडल ने चमोली जिले में भोज पत्र लेखन, लैंटाना से फर्नीचर निर्माण, फल संरक्षण (तिमले का अचार), बद्री प्रसाद निर्माण, आदि आजीविका संवर्धन गतिविधियों की सराहना की। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समूह के 35 सदस्यों को ईटीसी गोपेश्वर में 15 दिवसीय लैन्टाना से उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें लैन्टाना से चियर, डस्टबिन और अन्य सामग्री तैयार की जा रही है। इसी तरह जिले में स्थानीय उत्पादों से कई तरह की सामाग्री बनाई जा रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने किया ‘बाला गौरिया’ के टीजर और पोस्टर का लोकार्पण; अक्टूबर के पहले सप्ताह में रिलीज की संभावना
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति