प्रदेश में 22 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। अब तक 22 लाख 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने चारों धामों के दर्शन किए हैं, जबकि 37 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने हेमकुंट साहिब की यात्रा की है। रुद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि केदारनाथ यात्रा को सुगम और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने और तीर्थ यात्रियों को दी जाने वाली सभी आवश्यक सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। आकाशवाणी से बातचीत में जिलाधिकारी ने बताया कि पिछले 44 दिनों में केदारनाथ धाम में दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों की संख्या 8 लाख के पार हो गई है।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता