प्रदेश में बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा का समापन हो गया है। इस वर्ष रिकॉर्ड 56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन किए। अब अगले छह माह तक चारों धाम की उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल पर विराजमान रहेंगी। श्रद्धालु अगले छह महिने तक शीतकालीन गद्दीस्थल पर दर्शन कर पूजा-अर्चना कर सकेंगे। गौरतलब है कि शीतकाल के दौरान उच्च हिमालीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होती हैै। वहीं, इस बार की यात्रा के दौरान स्थानीय व्यापरियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और अन्य पर्यटन व्यवस्याओं के साथ ही सरकार को कर में अच्छी आय अर्जीत हुई है।

More Stories
‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण, सुरक्षा व पुनर्वास व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के दिए निर्देश
हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक बातें