मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कृषि विभाग के अंतर्गत चयनित 67 सहायक लेखाकार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। इस दौरान उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से लगन, मेहनत और ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में भूमिका निभाने को कहा। श्री धामी ने कहा कि भविष्य में अधिक से अधिक युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाएगा और इसके लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं, जिन्हें धरातल पर उतारा जा रहा है।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन