मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से छात्र कौशल संवर्धन के उद्देश्य से ‘लैब ऑन व्हील्स (इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड)’ को फ्लैग ऑफ किया। यह पहल छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.), कोडिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आई.ओ.टी.) सहित अन्य इमर्जिंग टेक्नोलॉजी क्षेत्रों में हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई है। इसके माध्यम से विज्ञान विषय के विभिन्न प्रयोगों को वर्चुअल मोड में सीखने में भी छात्रों को सहायता मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘लैब ऑन व्हील्स’ छात्रों को लर्निंग बाई डूइंग के सिद्धांत पर आधारित एक बेहतर प्लेटफॉर्म प्रदान करेगी, जिससे उनके व्यावहारिक कौशल में वृद्धि होगी। इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड के सहयोग से संचालित यह मोबाइल लैब आगामी पांच वर्षों तक राज्यभर की शैक्षणिक संस्थाओं में जाकर छात्रों को जागरूक करते हुए उन्हें हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण प्रदान करेगी और वैश्विक अवसरों से जोड़ेगी।
उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य में छात्रों के लिए व्यावहारिक एवं हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण की कमी को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ‘लैब ऑन व्हील्स’ में उपलब्ध प्रैक्टिकल्स उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होंगे।
इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, प्रमोद नैनवाल, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन, डॉ. जयपाल सिंह चौहान, सचिव उच्च शिक्षा डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा इंफोसिस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More Stories
‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण, सुरक्षा व पुनर्वास व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के दिए निर्देश
हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक बातें