मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी के 75वें जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया एवं उनके दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने “हमारा लोकनायक” पुस्तक का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि श्री नेगी ने प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों को अपने गीतों एवं संगीत के माध्यम से देश व दुनिया तक पहुंचाने का कार्य किया है। उनके गीत राज्य वासियों को अपनी परम्पराओं से जोड़ने में मददगार रहे हैं। उन्होंने लोकनायक पुस्तक के प्रकाशन को शानदार प्रयास बताते हुये कहा कि ऐसे सदप्रयास हमारी भावी पीढी को राज्य की वीरता एवं साहस की विरासत से परिचित कराने में मददगार होगी।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता