मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा के साथ हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित व्याख्यान माला ‘वसुधैव कुटुंबकम’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कई पुस्तकों का विमोचन भी किया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर स्थित महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना भी की और शौर्य दीवार पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिसर में पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी को नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा रोपित बीज आज वटवृक्ष का आकार ले चुका है और विश्व के असंख्य लोगों को ज्ञान और संस्कार की छाया दे रहा है। उन्होंने कहा कि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी का समूचा जीवन भारत के सांस्कृतिक पुनरोत्थान को समर्पित रहा। ‘‘हम बदलेंगे-युग बदलेगा’’ का मंत्र देकर उन्होंने समाज में जो जन जागृति लाने का पुनीत कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जी-20 की अध्यक्षता भारत के लिए एक जिम्मेदारी है, जो विश्व के भारत पर भरोसे का एक पैमाना है। जब हम अपनी प्रगति के लिए प्रयास करते हैं, तो हम वैश्विक प्रगति की भी परिकल्पना करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “वसुधैव कुटुंबकम” के मंत्र के जरिए विश्व बंधुत्व की भावना को हम सदियों से जीते आए हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत की पौराणिक धरोहर, आस्था एवं बौद्धिकता को चित्रित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने भी विचार रखे।
More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर गुरु रविदास जयन्ती के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विख्यात हास्य कलाकार घनानंद ‘घन्ना भाई’ के निधन पर उनके आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी
साइबर ठगो ने पीसीएस अधिकारी का खाता किया खाली