मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से धार्मिक स्थलों को साफ सुथरा रखने और शाम को घरों व सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाकर दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने आज सुबह देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर श्री रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में श्री राम मंदिर के रूप में सनातन संस्कृति के वैभव की पुनर्स्थापना की जा रही है। श्री धामी ने कहा कि 5 सौ वर्षों के लंबे संघर्ष व अनेक राम भक्तों के बलिदानों के बाद इस भव्य व दिव्य महोत्सव का साक्षी बनकर अत्यंत प्रफुल्लित व हर्षित हूं।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
आवास एवं शहरी विकास विभाग में सुधारों पर केंद्र से 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत
विंटर कार्निवाल में मुख्यमंत्री धामी का संदेश: युवा नेतृत्व ही प्रदेश और देश का भविष्य