मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीन दिवसीय मुंबई दौरे पर आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान उत्साह एवं उमंग से भरे हुए मुंबई वासियों के साथ योग एवं सूर्य नमस्कार किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ भारत-सशक्त भारत’ के विज़न को साकार करने हेतु सभी को अपनी दिनचर्या में योग एवं प्रातः काल भ्रमण को शामिल करने का संदेश दिया।
इस दौरान मुंबईवासियों ने देवभूमि उत्तराखण्ड भ्रमण के अपने अनुभव को मुख्यमंत्री के साथ साझा करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं एवं प्रदेशवासियों के सरल व्यवहार एवं सत्कार की प्रशंसा की।

More Stories
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
हरिद्वार में फिल्म शूटिंग के दौरान विवाद, ‘बार एंड कैफे’ बोर्ड पर हिंदू संगठनों का हंगामा
MBA छात्रा के लापता होने के छह दिन बाद भी सुराग नहीं, 150 सदस्यीय टीम चला रही सर्च ऑपरेशन