मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिपुर (कालसी) स्थित यमुना नदी के तट पर स्नान/ यमुना घाट के निर्माण कार्य एवं लोक पंचायत द्वारा प्रस्तावित जमुना कृष्ण धाम (मंदिर) का शिलान्यास किया। उन्होंने यमुना घाट में पूजा-अर्चना और आरती कर प्रदेश की तरक्की एवं खुशहाली की भी कामना की। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड सिंगर अभिनव चौहान के भजन “हरिपुर में आंनद सजेगा” का भी विमोचन किया। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हरिपुर में यमुना घाट के नव निर्माण का कार्य एक शुभ संकेत है। इस तट को विकसित कर नए तीर्थ स्थल के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य पौराणिक मान्यताओं को पुनर्जीवित करने एवं आध्यात्मिक, सनातन संस्कृति के नए अध्याय को लिखने का कार्य करेगा। हरिपुर के एक नए धार्मिक स्थल के रूप में विकसित होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि हरिपुर में यमुना घाट के विकसित होने से भविष्य में इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में यात्री एवं पर्यटक आएंगे। आज जौनसार बाबर का क्षेत्र जो फलों सब्जियों के उत्पादन के लिए जाना जाता है आने वाले समय में वह हरिपुर के लिए भी जाना जाएगा।

More Stories
उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का किया विमोचन, फिल्म टीम को दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आदमपुर हवाई अड्डे को गुरु रविदास महाराज के नाम समर्पित करना सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी