मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कचहरी, देहरादून स्थित शहीद स्थल में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमें नया राज्य मिला। राज्य सरकार शहीदों के सपने के अनुरूप विकास के लिए प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 02 अक्टूबर 1994 को उत्तराखण्ड के पृथक राज्य के रूप में प्राप्ति के लिए आंदोलन कर रहे हमारे नौजवान साथियों और माताओं-बहनों के साथ मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में क्रूरता पूर्वक बर्ताव किया गया। अनेक आन्दोलनकारियों की इसमें शहादत हुई। इस अवसर पर मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री खजानदास, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका उपस्थित थे।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन