मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के रजत जयंती समारोह “ग्राफेस्ट” में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान गायिका नेहा कक्कड़ द्वारा गानों की प्रस्तुति भी दी गयी। कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतवर्ष नई-नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उनके नेतृत्व में जी-20 की अध्यक्षता का सौभाग्य हमारे देश को प्राप्त हुआ है, यह हम सभी के लिये गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने डॉ. कमल घनशाला को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रदेश के लिये बहुत ही गर्व की बात है कि उनके द्वारा ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज एवं ग्राफिक एरा हॉस्पिटल को विकसित करके हजारों व्यक्तियों को रोजगार के अवसर प्रदान किये गये।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता