मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून से गोवा में आयोजित होने वाले ‘‘राष्ट्रीय खेल’’ में प्रतिभाग करने वाले उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दल में प्रदेश के 177 खिलाड़ी शामिल हैं, जो कि 25 खेलों में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित और खेल संस्कृति को विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लागू नई खेल नीति के परिणाम स्वरूप इस बार उत्तराखण्ड की ओर से राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की संख्या में वृद्धि हुई है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अक्टूबर को गोवा में राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ करेंगे।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
आवास एवं शहरी विकास विभाग में सुधारों पर केंद्र से 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत
विंटर कार्निवाल में मुख्यमंत्री धामी का संदेश: युवा नेतृत्व ही प्रदेश और देश का भविष्य