मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत चयनित 17 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। शेष सभी अभ्यर्थियों को भी उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र भेजे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी चयनित अभ्यर्थी अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने आप सभी को सेवा का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बेहतर कार्यशैली से सभी राज्य के विकास में योगदान देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर कार्य करने के लिए समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखना होगा। टाइम टेबल के हिसाब से अपनी दिनचर्या बनानी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इसके लागू होने के बाद सभी भर्ती परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई है। इस कानून के लागू होने के बाद से राज्य में 05 लाख से अधिक लोग प्रतियोगी परिक्षाएं दे चुके हैं।
More Stories
उत्तराखंड के किसानों के उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के लिए कीवी की पहली खेप को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस मुख्यालय का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को पुलिस व्यवस्था दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए
मुख्यमंत्री ने आवास से पिथौरागढ़ में आयोजित हिलजात्रा महोत्सव को वर्चुअली सम्बोधित कर सभी को हिलजात्रा पर्व की शुभकामनाएँ दी