मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में उत्तराखण्ड उद्यान विभाग के माध्यम से इको टास्क फोर्स को उपलब्ध कराए गए 02 बोलेरो वाहनों एवं 10 मोटर साइकिलों का फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि भविष्य में उद्यान विभाग इको टास्क फोर्स को 6 पॉलीहाउस बनाकर देगा, जिसमें चार पॉलीहाउस परियोजना क्षेत्रों तथा दो पॉलीहाउस बटालियन मुख्यालय में स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इको टास्क फोर्स के साहिया, कस्याली तथा बटालियन मुख्यालय में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जल भण्डारण हेतु 50 हजार लीटर की क्षमता की टंकियों का निर्माण करने के साथ ही 10 नर्सरियों में सिंचाई प्रणाली की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस उद्देश्य के लिए इको टास्क फोर्स की स्थापना की गई थी, उसकी पूर्ति के लिए यह टीम निरंतर प्रयासरत है। 127 इको टास्क फोर्स स्थापना के बाद से गढ़वाल क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार अच्छा कार्य कर रही है।

More Stories
‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण, सुरक्षा व पुनर्वास व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के दिए निर्देश
हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक बातें