मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ आपदा के 10 वर्ष पूरे होने पर आज श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने आपदा में हताहत हुए लोगों की आत्मा की शांति एवं मुक्ति के लिए हवन भी किया। उन्होंने भगवान ईशानेश्वर के भी दर्शन किए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने केदारनाथ धाम में हेलीपैड से लेकर मंदिर परिसर तक चल रहे सभी निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा भी लिया। उन्होंने दूसरे फेस के सभी पुनर्निर्माण कार्यों को इस साल के अंत तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष पूर्व केदारनाथ में आई त्रासदी ने सब कुछ बर्बाद कर दिया था। आज बाबा केदार की कृपा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की इच्छाशक्ति के कारण ही समस्त केदार पुरी दिव्य और भव्य रूप ले चुकी है और आगे भी कार्य जारी हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य कर रहे हैं श्रमिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हमारे श्रमिक विषम परिस्थितियों में यह कार्य रहे हैं, सभी श्रमिकों का विशेष ख्याल रखा जाए।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता