मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बाबा केदारनाथ के दर्शन हेतु केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं विश्व कल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने तीर्थ पुरोहितों के साथ धाम में चल रहे निर्माण एवं अन्य कार्यों के संबंध में चर्चा कर सुझाव मांगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को केदारपुरी में चल रहे पुननिर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने एवं गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समयबद्धता के साथ सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीकेटीसी योगेन्द्र सिंह, प्रभारी कार्यकारी अधिकारी आरसी तिवारी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, अनूप सेमवाल, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।
More Stories
उत्तराखंड के किसानों के उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के लिए कीवी की पहली खेप को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस मुख्यालय का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को पुलिस व्यवस्था दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए
मुख्यमंत्री ने आवास से पिथौरागढ़ में आयोजित हिलजात्रा महोत्सव को वर्चुअली सम्बोधित कर सभी को हिलजात्रा पर्व की शुभकामनाएँ दी