मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बाबा केदारनाथ के दर्शन हेतु केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं विश्व कल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने तीर्थ पुरोहितों के साथ धाम में चल रहे निर्माण एवं अन्य कार्यों के संबंध में चर्चा कर सुझाव मांगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को केदारपुरी में चल रहे पुननिर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने एवं गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समयबद्धता के साथ सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीकेटीसी योगेन्द्र सिंह, प्रभारी कार्यकारी अधिकारी आरसी तिवारी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, अनूप सेमवाल, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।
More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क रूद्रपुर में आयोजित सरकार के सेवा, सुशासन एवं विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जन सेवा थीम पर आधारित भव्य बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एस.डी.जी अचीवर्स अवॉर्ड समारोह में 3 व्यक्तियों, 09 संस्थानों और 04 औद्योगिक प्रतिष्ठानों को एसडीजी अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया
डोईवाला टोल प्लाजा पर बड़ा हादसा, एक अनियंत्रित डम्फर ने मारी कारों को टक्कर, कई लोगों के हताहत होने की सूचना