उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिजनों से मुलाकात कर व्यक्त की शोक संवेदनाएं
हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की अमूल्य धरोहर होता है। माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।
उन्होंने बाबा केदार से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

More Stories
सीएम धामी ने चम्पावत को दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, टनकपुर-बनबसा में जलभराव से मिलेगी स्थायी राहत
दिसंबर 2026 से बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और भोजनमाताओं का मानदेय, सीएम धामी का जताया आभार
देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ा आकर्षण, सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का CM धामी ने किया लोकार्पण; कॉलेज विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त एंट्री