September 26, 2026

UKND

Hindi News

मुख्यमंत्री धामी की केदारनाथ को लेकर की गई घोषणाओं पर कांग्रेस ने किया पलटवार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की केदारनाथ को लेकर की गई घोषणाओं पर कांग्रेस ने पलटवार किया है कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया है की केदारनाथ का उपचुनाव भाजपा को अपने हाथों से खिसकता नजर आ रहा है तो सरकार ने वहां अपने सरकारी खजाने का पिटारा खोल दिया है जब केदारनाथ में आपदा आई थी तो जान का खतरा देखकर भाजपा का कोई भी मंत्री और विधायक वहां के लोगों का दुख बांटने नहीं गया,,, रही घोषणाओं की बात तो अभी भी मुख्यमंत्री की 350 से अधिक ऐसी घोषणाएं हैं जो सिर्फ विकास पुस्तिकाओं को शोभायमान कर रही है, सरकार भले ही कितनी भी कोरी घोषणाएं कर दे केदारनाथ की जनता अभी उन मुद्दों को नहीं भूली है जिन पर भाजपा ने चुप्पी शाधी हुई है और जिनको लेकर वहां के स्थानीय निवासियों को आघात लगा है फिर चाहे दिल्ली में केदारनाथ धाम स्थापित करना हो या मंदिर से सोने की चोरी का प्रकरण हो या वहां के पंडा पुरोहितों और हक हकूब धारी के मुद्दे हो ऐसे में केदार बाबा का आशीर्वाद भाजपा को कभी नहीं मिलेगा क्योंकि उन्होंने वहां धार्मिक भावनाओं और आस्था को आघात पंहुचाया है।