उत्तराखण्ड में विकसित भारत संकल्प यात्रा जारी है। सरकार की योजनाओं से जरूरतमंद लोगों को जोड़ने और इन योजनाओं के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से करीब पचास दिन पहले शुरू हुई इस यात्रा के प्रति राज्य की जनता में उत्साह है। अब तक करीब सत्रह लाख लोग विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हो चुके हैं। खास बात यह है कि संकल्प यात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं की संख्या पुरूषों अधिक है, जो प्रदेश की महिलाओं की जागरूकता को दर्शाती है। प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान 11 लाख से अधिक लोगों ने देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोग देने की शपथ ली है। उधर, विकसित भारत संकल्प यात्रा के उत्तरकाशी ज़िले के नौगांव और पुरोला पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दी गईं।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन