प्रदेश में आज मौसम आमतौर पर साफ बना है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में धूप खिली है। हालांकि, मैदानी हिस्सों में सुबह और शाम के समय कोहरा छाये रहने से आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में राज्य के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। इस बीच, प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। रात के समय पाला गिरने से पहाड़ी अंचल में कईं स्थानों में पानी जमना शुरू हो गया है। वहीं, अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण ठंड में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता