मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक के नेतृत्व में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों ने भेंटकर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी सभी को बधाई देते हुए अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढंग से किए जाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण जन समस्याओं के समाधान के लिए सजगता से कार्य करें ताकि शासन प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। इस अवसर पर वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी बीएल राणा एवं पीसीएस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. ललित नारायण मिश्र ने मुख्यमंत्री से एसोसिएशन के 19 व 20 जनवरी को आयोजित वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में समय प्रदान करने का भी अनुरोध किया।

More Stories
‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण, सुरक्षा व पुनर्वास व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के दिए निर्देश
हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक बातें