राजकीय इण्टर कॉलेज अल्मोड़ा में आज जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शन और विज्ञान ड्रामा आयोजित किया गया। इसमें जिले के ग्यारह विकासखण्डो से चयनित तीन सौ से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए प्रदर्शनी के मॉडल आकर्षण का केंद्र बने रहे। प्रतियोगिता के ज़िला समन्वयक विनोद कुमार राठौर ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी जूनियर और सीनियर वर्ग के लिए आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक रुचि जागृत कर वैज्ञानिक सोच विकसित करना है। उन्होने बताया कि जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी रुड़की में 16 और 17 नवंबर को राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन