September 8, 2024

UKND

Hindi News

विकसित भारत संकल्प यात्रा के जनजातीय क्षेत्र जौनसार पहुंचने पर लोगों में उत्साह देखा गया

विकसित भारत संकल्प यात्रा के जनजातीय क्षेत्र जौनसार पहुंचने पर लोगों में उत्साह देखा गया। यात्रा के जरिए स्थानीय लोगों को केन्द्र सरकर की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी विभिन्न विभागों की ओर से दी गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रचार वाहन से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सम्बोधन भी लोगों को सुनाया गया। इस दौरान आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन सहित कई योजनाओं के लाभार्थियों की ओर से जानकारी दी गई कि कैसे योजनाओं का वो और उनका परिवार लाभ उठा रहे हैं। साथ ही उत्पाल्टा और गांगरौ गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का ग्रामीणों ने लाभ उठाया। शिविर में 109 ग्रामीणों की टीबी की और 89 ग्रामीणों की सिकल सेल एनिमिया की जांच की गई। इसके साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्राम उत्पाल्टा और गांगरौ में माय भारत योजना में 27, पीएम उज्ज्वला योजना में 91, किसान क्रिडिट कार्ड के लिए 32 ग्रामीणों ने अपना पंजीकरण करवाया।