स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने डेंगू मरीजों के लिए प्लेटलेट्स की कमी को देखते हुए आम जनता से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की है। उन्होंने हर स्वस्थ व्यक्ति को अपने नजदीकी सरकारी ब्लड बैंक में पहुंचकर रक्तदान करने और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिये प्रेरित करने का आह्वान किया है। इस बीच, देहरादून में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुये गांधी शताब्दी अस्तपाल में 100 बेड का डेंगू वार्ड बनाने का निर्णय लिया गया है। इस अस्पताल में मरीजों के लिये ब्लड बैंक की स्थापना भी की जायेगी। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर. राजेश कुमार ने इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन