September 26, 2026

UKND

Hindi News

मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में दिल्ली विकास के नए आयाम स्थापित करेगी: Cm Dhmai

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में दिल्ली विकास के नए आयाम स्थापित करेगी और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में सरकार सफल रहेगी। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के समर्पित प्रयासों से राजधानी समृद्धि और प्रगति की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेगी।