मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें IndependenceDay के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने देश की आजादी एवं माँ भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सराहनीय कार्य हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी मानसून सक्रिय है, प्रदेश में अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रदेश में अतिवृष्टि से हताहत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त हुए उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

More Stories
‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण, सुरक्षा व पुनर्वास व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के दिए निर्देश
हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक बातें