बुधवार रात ठीक 1 बजकर 5 मिनट से लेकर 1 बजकर 30 मिनट तक, केवल 25 मिनट की इस साहसी कार्रवाई में भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंक के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया। इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 5 और पाकिस्तान के भीतर 4 स्थानों पर एयर स्ट्राइक कर आतंक के कुल 9 बड़े ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया।
ये ठिकाने हाफिज सईद और मसूद अजहर जैसे कुख्यात आतंकवादियों के प्रमुख अड्डे और ट्रेनिंग कैंप थे, जो पिछले तीन दशकों से भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आतंकियों को प्रशिक्षण देते आ रहे थे। इन ठिकानों से आतंकी तैयार किए जाते थे और भारत में घुसपैठ कर हमलों को अंजाम दिया जाता था।
इस हमले में जिन मरकजों को निशाना बनाया गया, वे आतंकवाद की जड़ थे। भारतीय वायुसेना ने सटीकता और अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए इन सभी ठिकानों को तबाह किया। यह कार्रवाई आतंक के खिलाफ भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति और बदलते रुख का प्रतीक बनी।
यह ऑपरेशन भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक और सैन्य सफलता थी, जिसने दुनिया को यह स्पष्ट संदेश दिया कि भारत अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर किसी भी हद तक जा सकता है। यह एक निर्णायक पल था, जिसने आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति में एक नया मोड़ लाया।

More Stories
यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखण्ड, मुख्यमंत्री धामी ने पेश की मिसाल
पांवटा साहिब–बल्लूपुर चार लेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना: सुरक्षित, सुगम और भविष्य-उन्मुख कनेक्टिविटी की दिशा में बड़ा कदम
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को ₹170.15 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात