February 11, 2026

UKND

Hindi News

न्यायमूर्ति रितु बाहरी ने आज उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ ली

न्यायमूर्ति रितु बाहरी ने आज उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने उन्हे शपथ दिलाई। इसके साथ ही न्यायमूर्ति रितु बाहरी उत्तराखंड उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायधीश बन गई है।न्यायमूर्ति ऋतु बाहरी इससे पहले पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की वरिष्ठ न्यायधीश रही हैं। गौरतलब है कि न्यायधीश विपिन सांघी 26 अक्टूबर को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश पद से सेवानिवृत्त हो गए थे, जिसके बाद वरिष्ठ न्यायधीश मनोज कुमार तिवारी को उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश बनाया गया था।