न्यायमूर्ति रितु बाहरी ने आज उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने उन्हे शपथ दिलाई। इसके साथ ही न्यायमूर्ति रितु बाहरी उत्तराखंड उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायधीश बन गई है।न्यायमूर्ति ऋतु बाहरी इससे पहले पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की वरिष्ठ न्यायधीश रही हैं। गौरतलब है कि न्यायधीश विपिन सांघी 26 अक्टूबर को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश पद से सेवानिवृत्त हो गए थे, जिसके बाद वरिष्ठ न्यायधीश मनोज कुमार तिवारी को उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश बनाया गया था।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता