March 26, 2026

UKND

Hindi News

हरिवाला खुर्द के जैंतनवाला में  किसान महोत्सव रबी – 2023 का शुभारंभ हुआ

कृषि मंत्री Ganesh Joshi ने देहरादून के ग्राम पंचायत हरिवाला खुर्द के जैंतनवाला में  किसान महोत्सव रबी – 2023 का शुभारंभ किया। श्री जोशी ने देहरादून के 40 न्याय पंचायतों में किसानों तक विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए 7 किसान रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा भारत एक कृषि प्रधान देश है, देश के आर्थिक विकास और उन्नति में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका है।