उत्तराखंड में 22 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। अब तक 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम सहित हेमकुंड साहिब के दर्शन किए हैं। सर्वाधिक 10 लाख 17 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ और 8 लाख 98 हजार से अधिक ने बदरीनाथ धाम की यात्रा की है। वहीं उत्तरकाशी स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में लगभग 10 लाख श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं के सगुम दर्शन और सुरक्षित यात्रा के लिए प्रदेश पुलिस के जवान समर्पित हैं।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता