मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था के साथ ही पुलिस को स्मार्ट पुलिसिंग की ओर ले जाना है। उन्होंने कहा पुलिस के सशक्तिकरण के साथ उन्हें एडवांस टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी जोड़ना है। राज्य सरकार का संकल्प ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड बनाना है, जिसमें पुलिस की अहम भूमिका है।
उन्होंने कहा समाज में नशे के खिलाफ तेजी से अभियान चलाना है और ड्रग्स माफिया और तस्करों को जेल में डालना है। यातायात सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाना है।

More Stories
नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
हरिद्वार में फिल्म शूटिंग के दौरान विवाद, ‘बार एंड कैफे’ बोर्ड पर हिंदू संगठनों का हंगामा