रुद्रप्रयाग जिले के महादेव मोहल्ला पांडव चौक में आगामी 4 दिसंबर से पांडव नृत्य शुरू होगा। अनुष्ठान के सफल आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आज पांडव नृत्य और शिव शक्ति समिति के अध्यक्ष प्रकाश भारती की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचांग गणना के आधार पर पांडव नृत्य आयोजन की तिथि घोषित की गई। पंचांग गणना के अनुसार, आगामी 4 दिसंबर से 24 दिसंबर तक पांडव नृत्य का आयोजन किया जाएगा।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन