पौड़ी में तेज हवा और बारिश का कहर जारी है। प्रेमनगर क्षेत्र में एक पेड़ गिर गया, जहां पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा। वहीं वार्ड नंबर 11 में बिजली न होने से आम जनता भारी परेशान है। कंडोलिया पार्क, PWD कंडोलिया में एक Alto K10 कार पेड़ के नीचे दब गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण शहर के अलग-अलग हिस्सों से पेड़ गिरने की सूचनाएं मिल रही हैं।
साथ ही, पौड़ी के डीएम आशीष चौहान ने कहा कि “मेरे द्वारा सभी जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे सतर्कता के साथ काम करें और किसी भी तरीके की लापरवाही न बरतें।”

More Stories
उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का किया विमोचन, फिल्म टीम को दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आदमपुर हवाई अड्डे को गुरु रविदास महाराज के नाम समर्पित करना सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी