प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 8 दिसंबर, 2023 को देहरादून, उत्तराखंड का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 10:30 बजे, वह वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में आयोजित ‘उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’ का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।
‘उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’ उत्तराखंड को एक नए निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक कदम है। दो दिवसीय शिखर सम्मेलन 8 और 9 दिसंबर, 2023 को थीम – “शांति से समृद्धि” के साथ आयोजित किया जा रहा है।
शिखर सम्मेलन में दुनिया भर से हजारों निवेशक और प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न देशों के राजदूतों के साथ-साथ प्रमुख उद्योगपतियों सहित अन्य लोग भाग लेंगे।

More Stories
दीपावली के बाद दून की हवा हुई जहरीली, AQI 259 तक पहुंचा; सांस के मरीजों की बढ़ी चिंता
राज्य स्थापना दिवस पर PM मोदी का CM धामी को पत्र, उत्तराखंड की 26 साल की विकास यात्रा और उपलब्धियों की सराहना
23 साल पुराने मामले ने फिर पकड़ा तूल, हरक सिंह रावत पर जैनी ने लगाए गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट और केस दोबारा खोलने की मांग