खानपुर विधायक उमेश कुमार व पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के बीच सोशल मीडिया से शुरू हुए विवाद में कुंवर प्रणव सिंह के जेल जाने के बाद उनके समाज व सर्मथकों के बीच रोष बढ़ता जा रहा है। गुर्जर नेताओं द्वारा 5 फरवरी को लंढौरा में महापंचायत के ऐलान के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। पुलिस पिछले कई दिनों से कस्बा क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी कर रही है। बुधवार को लंढौरा में होने वाली महापंचायत की रोकथाम को लेकर लंढौरा पुलिस छावनी में तब्दील रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सुबह से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रंग महल जाने वाले सभी रास्तों पर बैरेकेटिंग लगा बंद कर दिया गया है। मौके पर पुलिस ओर आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया है।

More Stories
दीपावली के बाद दून की हवा हुई जहरीली, AQI 259 तक पहुंचा; सांस के मरीजों की बढ़ी चिंता
राज्य स्थापना दिवस पर PM मोदी का CM धामी को पत्र, उत्तराखंड की 26 साल की विकास यात्रा और उपलब्धियों की सराहना
23 साल पुराने मामले ने फिर पकड़ा तूल, हरक सिंह रावत पर जैनी ने लगाए गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट और केस दोबारा खोलने की मांग