उत्तराखंड के मस्तारी गांव में भारी बारिश के बाद सड़कों और कई घरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। मस्तारी उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और घरों से बारिश का पानी निकलने लगा है।
इस साल की शुरुआत में, जोशीमठ में कई आवासीय और व्यावसायिक इमारतों में जमीन धंसने के कारण दरारें आ गईं, जिसके कारण कई लोगों को उनके घरों से सुरक्षित इमारतों में स्थानांतरित करना पड़ा। वहीं कई व्यावसायिक इमारतों को भी ध्वस्त करना पड़ा।
उत्तराखंड सरकार ने जोशीमठ के प्रभावित परिवारों के लिए करोड़ों रुपये के राहत पैकेज की भी घोषणा की।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने 28 जनवरी को बताया कि आपदा के कारण 863 इमारतों में दरारें देखी गईं।

More Stories
भैया दूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, अब छह महीने ऊखीमठ में होंगे दर्शन
भैया दूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, मां यमुना की डोली खरसाली के लिए रवाना
राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी ने किया विकास पुस्तिका का विमोचन, ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां